अररिया जिले के पलासी बाजार में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई।

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी बाजार में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई।इस दौरान Bharat Sanchar Nigam Limited यानी बीएसएनएल का एक टावर अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।टावर गिरने की चपेट में आने से स्थानीय निवासी आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज और तूफान के कारण इलाके में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों ने टावरों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सभी टावरों की जांच कराने और कमजोर संरचनाओं को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।