उर्लाहां बाड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि संपन्न, प्रतिमा विसर्जन के साथ सजा भव्य मेला

अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड के उर्लाहां बाड़ी में चैत्र नवरात्रि का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवमी और दशमी के अवसर पर माता रानी की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान उर्लाहां बाड़ी में भव्य मेला भी लगा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में झूले, खिलौनों की दुकानें, मिठाई और विभिन्न खान-पान के स्टॉल लगे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का जमकर आनंद लिया।विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय प्रशासन और पूजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार नवरात्रि और मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।