अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड में मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, गांव और जिले का बढ़ाया मान पलासी प्रखंड अंतर्गत इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।संस्कार विद्या निकेतन कोचिंग सेंटर के छात्र रितेश कुमार ठाकुर ने 455 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं कोचिंग की टॉपर छात्रा रितिका कुमारी (पिता – अनिल यादव, पूर्व समिति; माता – अनीता देवी; दादा –DR, बहादुर यादव, करोर वार्ड संख्या 11) ने 406 अंक प्राप्त कर परिवार एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया।इसके अलावा संजनी कुमारी (पिता – दिलीप यादव) ने 399 अंक, अंजली कुमारी ने 394 अंक, मोनी कुमार माझी ने 359 अंक तथा रिया भारती ने 356 अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रौशन किया।कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप कुमार यादव, रमन पांडे, दीपा कुमारी और ललित ठाकुर ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, जिसके कारण लगातार अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में बलुआ कालियागंज के छात्र विक्की कुमार साह (पिता)ओमप्रकाश साह) ने भी 349 अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।