अररिया (बिहार) ◆आज दिनांक 23 मार्च 2026 को बिहार दिवस के अवसर पर जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं शशि एकेडमी फारबिसगंज के प्रधानाध्यापक श्रीमती शीला सिन्हा के अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त, बाल शोषण मुक्त ,बाल श्रम मुक्त एवं मानव तस्करी मुक्त जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज एवं Access to justice for children, just Rights for Children नई दिल्ली के सहयोग से अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई । लोगों से अपील की गई जागरण कल्याण भारती की टीम समाज को बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल यौनशोषण मुक्त एवं सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में करने हेतु जागरूकता के माध्यम से अपील की गई। जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया ,कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल का निदेशक अजीत कुमार सिंह ने किया तो वही इस कार्यक्रम में JDU के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, समाज सेवी वाहिद अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अररिया जिला के 26 थाने में बच्चों के मामलों को लेकर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी कार्यरत हैं बच्चों से संबंधित कोई भी मामला हो तो आप अपने थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी से संपर्क करें|
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों ने अहम भूमिका निभाई| जागरण कल्याण भारती के टीम का अपेक्षित सहयोग मिला। इस कार्यक्रम मे स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्कूल के बच्चों, एव का सहयोग मिला
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार