अररिया (बिहार) ◆शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र इस वर्ष भी हर साल की भांति श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन विधिवत रूप से किया जा रहा है, जिसमें मुख्य पुजारी पंडित बालकृष्ण झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की आराधना की जा रही है। पूजा व्यवस्था में देव नारायण झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं ग्रामीण स्तर पर बाबू कांत झा, भगवान झा, उदय कांत झा, सीताराम झा, फोटो कांत झा, जयकिशोर झा और ब्रह्माण्ड झा सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
युवा वर्ग भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। रंजीत कुमार झा, प्रकाश झा, अमित झा, भवेश झा, राहुल झा, प्रीतम झा, अवधेश झा, राजा झा, विकास झा, अभिषेक झा और मुकेश कुमार सहित अन्य युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया है।पूरे आयोजन के दौरान भक्तजन माता दुर्गा के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और हर दिन विशेष पूजा, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है।विशेष रूप से नवमी एवं दशमी के अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल होंगे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। चैती नवरात्र के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।