किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के बिहार से बंगालतक के ठिकानों पर छापेमारी

किशनगंज (बिहार) ◆बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवारको किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के बिहार से बंगाल तक के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना
और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है। किशनगंज
में EOU की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही गौतम कुमार के
घर और ऑफिस पहुंचीं।तीन गाड़ी में EOU टीम के 12 लोग पहुंचे हैं। टीम कागजात,दस्तावेज और बाकी सामान की जांच कर रही हैं।SDPO गौतम कुमार के खिलाफ आय से 1 करोड़ 94 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही हैं।इधर, सहरसा DRDA वैभव कुमार के ठिकानों पर भी EOU ने दबिश दी है। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 6 ठिकानों पर रेड है। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है
गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद
पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी
के रूप में कार्यरत थे।गौतम कुमार का सहरसा में पुश्तैनी घर है। पटना में घर बना रखा है। जबकि पूर्णिया में ससुराल है।
आरोप है कि हाल के दिनों में उन्होंने जिले में अवैध बालू
खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे कई बड़े गिरोहों का
भंडाफोड़ हुआ था। इनसे काली कमाई का आरोप है।
सहरसा के नया बाजार के सराही मोड़ के पास किराए के
मकान में रह रहे DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के आवास
पर EOU की मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी
चल रही है। वैभव कुमार के खिलाफ कुल दो करोड़ 41 लाख 14 हजार रूपए आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है, जो उनकी आय से लगभग 78.03% अधिक है। के सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा
कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।