बाल विवाह मुक्त भारत विशेष अभियान के तहत शंकरपुर पंचायत प्रखंड कुर्साकांटा के मुखिया रीता देवी ने अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया

अररिया (बिहार) ◆बाल विवाह मुक्त भारत  विशेष अभियान के तहत शंकरपुर पंचायत  प्रखंड कुर्साकांटा के मुखिया रीता  देवी ने  अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया है, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस को बताया कि अररिया जिला में  बाल विवाह रोकथाम का संदेश बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के  अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन मे  एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता  अररिया जिला के सभी पंचायत में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार के लिए निकला गया 
  सभी  उपस्थित ग्रामीणों  से मुखिया रीता देवी ने अपील  किया कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाने हेतु कहा गया।  1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है  बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है ।अररिया जिला बाल विवाह मुक्त अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों क़ानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव वह किशोरियों पर पडने वाले को कुप्रभाव को समझाया जाएगा । बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।इस अभियान में जनमानस का भरपूर सहयोग मिला,इस अभियान को सफल बनाने में दीपक कुमार पासवान ,अंकुश कुमार यादव  , हेमंत कुमार ,  रीता देवी ,सिरिता देवी ,अंजुला देवी ,राभा देवी ,नीलम देवी दुर्गा नंद झा का भरपूर सहयोग मिला

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार