अररिया में गुरुवार को एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काट कर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया

अररिया (बिहार) ◆अररिया में गुरुवार को एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम रवि चौहान बताया जा रहा है।नवी ड्राइवर था और रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी की छाती पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। इसका वीडियो भी सामने आया है।वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के
सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज
थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई।है 

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार