पलासी प्रखंड में स्वच्छता समन्वयक को दी गई सम्मानजनक विदाई

अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड के स्वच्छता कार्यालय में गुरुवार को एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक श्री पंकज कुमार को उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आदित्य प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।समारोह में प्रखंड के सभी 21 पंचायतों से स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल हुए और पंकज कुमार के साथ अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने उनके कार्यशैली, समर्पण और टीम के साथ बेहतर समन्वय की सराहना की।इस मौके पर कार्यपालक सहायक बीरबल, शारदा के साथ-साथ पर्यवेक्षक जीतेंद्र मांझी, सुशील कुमार, संतोष कुमार,गणेश कुमार, नीतेश कुमार, जनार्दन सिंह, आदिल, राजू, स्वीटी, सविता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।अपने संबोधन में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि पंकज कुमार ने स्वच्छता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, विदाई के दौरान पंकज कुमार ने सभी साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पलासी प्रखंड में बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा।कार्यक्रम का समापन सभी के शुभकामनाओं और भावुक माहौल के बीच हुआ।