शराब के नशे में फोन कर गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

अररिया (बिहार) ◆शराब के नशे में फोन कर गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तारअररिया (पलासी), 15 अप्रैल 2026:
पलासी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बार-बार फोन कर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पलासी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को रात करीब 9:30 बजे थानाध्यक्ष थाना में कार्यरत थे, तभी उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर महिला की आवाज सुनाई दी, जिसने कॉल करने से इनकार किया। इसके बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति द्वारा भी कॉल कर गाली-गलौज की गई। जब थानाध्यक्ष ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया, तब लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे। आरोप है कि कुल मिलाकर दर्जनों बार कॉल कर परेशान किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर लोकेशन ट्रेस की, जिसमें एक नंबर की लोकेशन पंजाब तथा अन्य नंबरों की लोकेशन करोर दिधली (स्थानीय क्षेत्र) पाई गई।जांच के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी नवीन कुमार मांझी (38 वर्ष) को करोड़   दिधली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने गाली-गलौज करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया और विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और मानसिक रूप से परेशान करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।