अररिया जिले के पलासी प्रखंड के बिहारी गांव के बांस झाड़ी मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचल दिया।

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी प्रखंड के बिहारी गांव के बांस झाड़ी मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 12 वर्षीय शिवम् कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय अनंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे।टक्कर के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। घायल बच्चे को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है।अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।