जोगबनी सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ महाअभियान: SSB और स्वयंसेवी संस्थाओं ने समन्वय बैठक कर यात्रियों को किया जागरूक

अररिया (बिहार) ◆निरीक्षक/ रेलवे सुरक्षा बल पूर्णियां जंक्शन/N.F. Railway  के नेतृत्व में एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति पूर्णिया के मार्गदर्शन में पूर्णियां जंक्शन कार्यालय में विशेष रूप से जोगबनी  कटिहार रेल  के क्षेत्रों में कार्यरत रेलवे क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल तस्करी और मानव तस्करी की प्रभावी रोकथाम के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, एनजीओ और अन्य हितधारकों के लिए आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बाल तस्करी व मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति उनसे जुड़े खतरे तथा उनसे बचाव के उपायों, विधिक कार्रवाई इत्यादि पर समूह में बच्चों की सुरक्षा सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान क्रार्यक्रम हेतु गहन अध्ययन, विचार विमर्श कर सीमांचल के बच्चे को सुरक्षित एवं माता पिता , पंचायतों में जागरूकता अभियान पर बल दिया गया

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार