अररिया (बिहार) ◆अररिया | क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के निर्देशन में 52वीं वाहिनी द्वारा दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक कॉम्बैट शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बल कार्मिकों की कौशल
क्षमता, निशानेबाजी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और
प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करना था । प्रतियोगिता में
क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, बेतिया और गयाजी से
चयनित प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा
लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर
की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम
की, जबकि क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त
किया । व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी प्रतिभागियों ने बेहतरीन
प्रदर्शन किया। इन्सास राइफल फायरिंग में आरक्षी/सामान्य
सार्थक खनका (18वीं वाहिनी) प्रथम रहे। एसएमजी फायरिंग
में आरक्षी/सामान्य मनिन्दर सिंह (71वीं वाहिनी) ने पहला
स्थान प्राप्त किया। वहीं पिस्टल फायरिंग में आरक्षी/सामान्य
ए. अर्जुन सिंह (51वीं वाहिनी) ने सटीक निशानेबाजी से प्रथम
स्थान हासिल किया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार