डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

अररिया (बिहार) ◆सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत सोमवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए । कुल 17 मामलों की सुनवाई करते हुए डीएम ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया। सड़क अतिक्रमण, जमीन विवाद, नकल बजाप्ता, रसोईया चयन और निजी जमीन पर कब्जे जैसी शिकायतें सामने आईं। सभी मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार