बकरीद को आपसी सौहार्द के साथ मनाने कीअपील

अररिया (बिहार) ◆अररिया आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेक सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला। स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक। की अध्यक्षता डीएम विनोद दूहन ने की। बैठक में जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब। अजीम, एसपी जितेन्द्र कुमार, डीडीसी रोजी कुमारी, सदर एसडीओ बलवीर दास, एसडीपीओ सुशील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।बताया गया कि बकरीद पर्व 28, 29 एवं 30 जून 2026 को मनाया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है। डीएम ने जिला एवं अनुमंडल स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवा की जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही
गई।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार