अररिया, दिनांक 05 जून 2026सक्षम एवं जीविका, अररिया की संयुक्त पहल से CLF स्तर पर नेत्र एवं श्रवण जांच शिविर आयोजित

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 05 जून 2026
सक्षम एवं जीविका, अररिया की संयुक्त पहल से CLF स्तर पर नेत्र एवं श्रवण जांच शिविर आयोजित सक्षम (समाज कल्याण विभाग) एवं जीविका, अररिया के संयुक्त प्रयास से बुनियाद संजीवनी (MTV) सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु दो दिवसीय नेत्र एवं श्रवण जांच सह जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।जीविका, अररिया के अनुरोध पर दिनांक 04 जून 2026 को अररिया सदर प्रखंड अंतर्गत गैयारी पंचायत, वार्ड संख्या-02, जीरोमाइल के समीप स्थित दीप CLF में तथा दिनांक 05 जून 2026 को फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत धोलबज्जा पंचायत स्थित अन्नपूर्णा CLF में शिविर आयोजित किया गया।दोनों शिविरों में कुल 62 लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में नेत्र जांच, श्रवण संबंधी जांच, चश्मा वितरण हेतु चयन, दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं संबंधी परामर्श सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान जीविका समूहों की महिलाओं को वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यकता पड़ने पर बुनियाद केंद्र से संपर्क स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सक्षम, अररिया के जिला प्रबंधक श्री नवीन कुमार नवीन ने बताया कि जीविका एवं सक्षम के बीच स्थापित समन्वय का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि CLF स्तर पर आयोजित ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
जीविका, अररिया के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) श्री नवीन कुमार ने कहा कि जीविका समूहों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने इस पहल को जीविका एवं सक्षम के बीच सफल अभिसरण (Convergence) का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
जीविका, अररिया के प्रबंधक हेल्थ एंड न्यूट्रिशन श्री शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि CLF स्तर पर आयोजित इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को उनके गांव के निकट ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक आवागमन से राहत मिलती है।
शिविर में बुनियाद केंद्र, अररिया की ओर से ऑप्थेल्मो अनिल कुमार, स्पीच थेरपिस्ट कुमार साहब राजेश, सुरक्षा प्रहरी एवं अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने लाभार्थियों के पंजीकरण, जांच एवं परामर्श कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया।कार्यक्रम के अंत में सक्षम के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने जीविका, अररिया के डीपीएम श्री नवीन कुमार, प्रबंधक हेल्थ एंड न्यूट्रिशन श्री शैलेन्द्र कुमार, संबंधित CLF पदाधिकारियों, जीविका दीदियों तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार