अररिया, दिनांक 05 जून 2026विश्व पर्यावरण दिवस पर परमान नदी के किनारे त्रिशूलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 05 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर परमान नदी के किनारे त्रिशूलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकनविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा परमान नदी के किनारे त्रिसुलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परमान नदी के किनारे स्थित त्रिसुलिया घाट का डॉल्फिन व्यू प्वाइंट प्राकृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

वहीं उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोजी कुमारी द्वारा त्रिसुलिया घाट स्थित परमान नदी के किनारे 'बाबा खरगेश्वर नाथ सह मां खरगेश्वरी मोक्ष धाम' के समक्ष वृक्षारोपण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की आधिकारिक थीम "Inspired by Nature. For Climate. For Our Future." यह थीम हमें सिखाती है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से लड़ने के रास्ते हमें प्रकृति से ही सीखने होंगे।इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना  और लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना हैकार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अररिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अररिया, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, अररिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार