अररिया (बिहार) ◆अररिया | डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर मापतौल विभाग ने अररिया और फारबिसगंज में विशेष जांच अभियान चलाया। मापतौल इंस्पेक्टर संदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में दो दिनों में करीब 200 दुकानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो दर्जन दुकानदारों के बटखरे जब्त किए गए, जबकि लगभग तीन दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। विभाग ने कपड़ा,किराना, सब्जी, सर्राफा दुकानों और पेट्रोल पंपों पर माप-तौल की जांच की। उपभोक्ताओं ने नियमित जांच की मांग करते हुए कम वजन और कम माप देने की शिकायत भी उठाई है।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार