विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर अररिया का देशभर में सम्मान, जागरण कल्याण भारती को मिला 10 लाख रुपये का राष्ट्रीय सम्मान

अररिया (बिहार) ◆नई दिल्ली के विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन दिनांक 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक  राष्ट्रीय कार्यशाला में  बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से  स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।
 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू कार्यशाला में संपूर्ण भारत में मीडिया के माध्यम से जनमानस को बाल विवाह मुक्त अररिया जिला, बाल श्रम मुक्त, बाल तस्करी  मुक्त  , बाल यौनशोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के जागरूकता अभियान क्रार्यक्रम में  मीडिया के माध्यम से जागरूकता के लिए मोमेंट एवं संस्था को दस लाख रुपए से सम्मानित किया गया।
संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया और सम्मान ग्रहण पर संस्था को सम्मानित होने पर कहा की यह सम्मान 782जिला में केवल एक जिला अररिया को ,जिला प्रशासन अररिया, जिला के सभी पत्रकारों, जनमानस, एवं जागरण कल्याण भारती टीम को जाता है , संपूर्ण भारत में मीडिया के सहयोग से प्रकाशित समाचार के कारण ही सम्मानित होने का मौका मिला।