अररिया में डॉल्फिन संरक्षण पर जोर, परमान नदी के बड़े पुलों पर विकसित होंगे डॉल्फिन व्यू प्वाइंट

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 23 जुलाई 2026
जिला गंगा समिति की बैठक, परमान नदी के बड़े पुलों के किनारे डॉल्फिन प्वाइंट, इको टूरिज्म प्लेस विकसित करने के निर्देशजिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परमान नदी सहित जिले की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जैव विविधता के संवर्धन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा परमान नदी में अवशिष्ट पृथक्करण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने, नदियों के किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा डॉल्फिन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म प्लेस आदि विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परमान नदी के त्रिसुलिया घाट सहित अन्य बड़े पुलों के किनारे डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म प्लेस के निर्माण हेतु सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।जिला पदाधिकारी ने नदियों की सीमाओं एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से जाल लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नदियों के किनारे हो रहे प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने तथा प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने भी निर्देश दिए।बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने तथा आमजन को कपड़े के झोले के उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।इसके अलावा सभी नगर निकायों में शवदाह गृह के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया, ताकि नदियों के किनारे होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला कृषि पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल अररिया, कार्यपालक अभियंता बुडको अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार