अररिया में टीबी मरीजों के लिए लायंस क्लब का सराहनीय प्रयास, छह माह तक मिलेगा पोषण सहयोग

अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक 23. जुलाई लायंस क्लब अररिया की अनूठी पहल टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लायंस क्लब के सदस्यों ने दिया मानवता का संदेश, सदर अस्पताल अररिया में लायंस क्लब ऑफ अररिया के सदस्यों ने 15टीबी के मरीजों को गोद लिया और उन्हें पौष्टिक आहार फूड बास्केट प्रदान किया ,फूड बास्केट में चावल,डाल ,अंडा , सोयाबीन, मूंगफली,तेल , नमक, सेब आदि समुचित मात्रा में शामिल हैं,क्लब के सचिव लायन जकी अंसारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के हर तबके के साथ जुड़ा रहना है , टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार देने से उनके स्वस्थ में जल्दी सुधार होगा और वो भी सामान्य जीवन जी सकेंगे,क्लब के सचिव ने बताया कि 15मरीजों को हर माह हमारी क्लब छ महीने तक लगातार फूड बास्केट देती रहेगी,ताकि उनके स्वस्थ में जल्दी सुधार हो , इस मौके पे क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायन डॉक्टर मोइज जो जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी हैं वो भी मौजूद रहे ,साथ ही डाक्टर आकाश, डीपीएम संतोष कुमार, डिस्ट्रिक्ट एकाउंट मैनेजर सनोज कुमार, दामोदर शर्मा,अहमद नदीम अहसन एवं काफी सारे गणमान्य लोग उपस्थिति थे

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार