अररिया (बिहार) ◆पलासी। पलासी प्रखंड अंतर्गत बलुआ कालियागंज से युवाओं की टोली ने मनिहारी से सुंदरनाथ धाम के लिए डाक बम यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु मनिहारी से गंगाजल लेकर बाबा सुंदरनाथ धाम की ओर रवाना हुए हैं।डाक बम यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को करीब 150 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए पूरी करनी होगी। युवाओं का लक्ष्य निर्धारित समय में बाबा सुंदरनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करना है। यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह और भक्ति का माहौल है।डाक बम यात्रा में अमित सिंह, पंकज सिंह, सौरभ साह, विपिन सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, किशन सिंह, पप्पू यादव, दीपक यादव, एस.के. बिहारी, नीरज विश्वास, अमित यादव, पारस सिंह, कृष्णा सिंह, पंकज ठाकुर, अविनाश विश्वास, विक्रम सिंह, शिवम सिंह, सुमन सिंह, विजय यादव, अनमोल साह, खिलेश सिंह, मुक्कू सिंह और शंकर सानू शामिल हैं।यात्रा के दौरान श्रद्धालु दौड़ते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस धार्मिक यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की है।
बलुआ कालियागंज से 24 युवा निकले डाक बम यात्रा पर, 150 किमी दौड़कर पहुंचेंगे सुंदरनाथ धाम
8/28/2026 09:08:00 am