मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए जागरण कल्याण भारती सम्मानित, अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना ने दिया प्रशस्ति पत्र |

अररिया (बिहार) ◆मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान नया सवेरा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सामाजिक संस्था जागरण कल्याण भारती को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्था द्वारा समाज के वर्गों के संरक्षण, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा के उन्मूलन हेतु किए गए सराहनीय कार्यों के लिए मिला है।यह विशेष अभियान जिला प्रशासन अररिया, पुलिस प्रशासन अररिया, रेल पुलिस प्रशासन कटिहार, SSB ,RPF, के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया था। इस संयुक्त अभियान में जागरण कल्याण भारती ने सरकारी विभागों एवं संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जनजागरूकता, रेस्क्यू बचाव संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार को मिला बेहतरीन कार्य के लिए जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार को सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने और अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के लिए संस्था के प्रतिनिधि सगमलाल पासवान मौजूद रहे, जिन्हें एडीजीपी महोदया ने अपने हाथों से यह प्रशस्ति पत्र सौंपा। 
टीम के समर्पण का परिणाम संस्था इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्था ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के कठिन परिश्रम, समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। जागरण कल्याण भारती भविष्य में भी मानवाधिकारों की रक्षा, बाल अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए इसी तरह निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।