बाढ़ एवं आपदा को लेकर पलासी में हुई बैठक, तैयारियों की समीक्षा

अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया)। पलासी प्रखंड अंतर्गत सभागार भवन में सोमवार को बाढ़ एवं आपदा की स्थिति से निपटने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य तथा आपदा के दौरान आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अनिकेत, पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जहांगीर आलम, प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारियों, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आपदा की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की बात कही।