अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया)। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पलासी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष बिल सुधार कैंप लगाया गया है। कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं के बिजली बिल से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जा रहा है।
कैंप में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार, कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार रजक एवं ट्यूनीशियन कुंदन कुमार मौजूद रहे। उपभोक्ता अपने बिजली बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी, अधिक राशि आने या अन्य संबंधित समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान सुविधा ऐप के माध्यम से करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। समय पर ऑनलाइन भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 2.5 प्रतिशत तक की छूट मिलने की जानकारी दी गई है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल का नियमित रूप से भुगतान करने तथा बिजली चोरी से बचने की अपील की है। पोस्टर में बिजली चोरी को दंडनीय अपराध बताते हुए उपभोक्ताओं को इसके प्रति भी जागरूक किया गया है।
वहीं, किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पलासी विद्युत विभाग की ओर से दिए गए संपर्क नंबर 7070995682 एवं 6287796590 पर भी संपर्क किया जा सकता है।