बाल संरक्षण की पहल रंग लाई, नेपाली नाबालिग कृष्ण कुमार को माईती नेपाल के माध्यम से मां को सौंपा गया

अररिया (बिहार) ◆जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल के पत्रांक 1009 दिनांक 7.7.2026 के तहत अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज एवं माईती नेपाल काठमांडू नेपाल को  संयुक्त रूप से नेपाल के नाबालिक कृष्ण कुमार चौधरी वार्ड 15 विराटनगर  जिला  मोरंग  नेपाल  का सामाजिक  अन्वेषण करने  की जिम्मेदारी   अध्यक्ष /सदस्य बाल कल्याण समिति सुपौल के निर्देशानुसार की वर्णित बालक का सामाजिक  अन्वेषण के पश्चात अंतरराष्ट्रीय बालक के स्तथानांतरण कर यानी मां-बाप को सौंपने की प्रक्रिया की जा सके।
 संजय कुमार अध्यक्ष कल्याण भारती ने बताया की   सामाजिक  अन्वेषण  प्रतिवेदन समर्पित करने के पश्चात बिहार सरकार के समाज कल्याण निदेशालय , बिहार ,पटना एवं भारत सरकार के प्रयास से नेपाली राजदूतावास नई दिल्ली के आदेश संख्या 082/83/CON  17.1/15620 दिनांक 15 .7 .2026 के आदेश के आलोक में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज एवं माईती नेपाल को विधि संगत कार्यवाही  करते  हुए बच्चों को सौंपने का आदेश जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल के ज्ञापांक 1210 दिनांक 12.8.2026 के आदेश के आलोक में आज 18/8/2026 को जिला बाल श्रमिक इकाई सुपौल में दोपहर 3:30 बजे बच्चों को माईती नेपाल के श्रीमती गीतांजलि शर्मा को जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के डीसी दीपक कुमार पासवान एवं भारती नेपाल  सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी  बार्डर पर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के   संगम लाल पासवान को सौंपा गया ।
जागरण कल्याण भारती नेपाल सीमा जोगबनी बॉर्डर पर सुरक्षित  बालक को मांगती नेपाल को सौंपा , नेपाल प्रहरी रानी विराटनगर के माध्यम से  बालक के माता श्रीमती लक्ष्मी चौधरी को सोपा गया ।