अररिया (बिहार) ◆अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए विगत कई वर्षो से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य कर रही है और बाल विवाह को रोकन में सफलता भी मिली है जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु के मार्गदर्शन में वर्ष 2024 में भारत सरकार के साथ विचार विमर्श करने के पश्चात 27 नवंबर 2024 को भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे सामाजिक संगठनो को साथ लेकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरआत की गई जिसमे 782 जिले में जिला पदाधिकारी के नेतृव में वर्ष 2024 वर्ष 2025 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जबकि बाल अधिनियम 2006 देश में कानून लागु है, हम जानते है की सिर्फ कानून से ही बाल विवाह पूर्ण तरह से रोकथाम संभव नहीं हो रहा है इसलिए बड़े पैमाने पर विद्यालय, गाँव, पंचायत, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लोगो को बाल विवाह के खिलाफ जिला से लेकर गाँव तक शपथ भी दिलाई गई है साथ ही बाल विवाह के लिहाज से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार के जनकल्याणकरी योजनो से जिला प्रशासन अररिया के सहयोग से जोड़ा भी गया है विद्यालय में पढाई छोड़ चुके बच्चो को द्वारा दाखिल भी कराया गया है इसके साथ बाल विवाह के खिलाफ मुहीम में अररिया जिला के धर्मगुरुओं, शिक्षकगण, पंचायतीराज के जनप्रतिनिधिगण, मुखिया, माननीय विधायक, माननीय सांसद, जिला प्रशासन के इस जनअभियान, जिसकी गूंज संयुक्त राष्ट्र तक आवाज गई |जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने बाल विवाह के खात्मे के लिए एक अलग अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में भुवन ऋभु ने अपने संबोधन के दौरान कई वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में एक बार फिर बाल विवाह के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाने की बात कही। तब अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया। इसके बाद सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया, जिसमें 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्त करने के लिए समर्पित वैश्विक दिवस घोषित करने की बात थी। 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। भारत में जेआरसी अपने सहयोगी संगठनों के साथ देश के सभी 782 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है इसी के तहत अररिया जिला में जागरण कल्याण भारती जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित कर रहा है |
कुमार ने कहा की भारत से उठी आवाज आज पुरे दुनिया का संकल्प बन गई पुरे भारत वर्ष के लिए ख़ुशी एवं गर्व का विषय है की बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का पूरा विश्व के 67 देशो का संयुक्त राष्ट्रसंघ में पारित प्रस्ताव पे पुरे विश्व में अब अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस’ घोषित किया गया अब सम्पूर्ण विश्व बाल विवाह के खिलाफ एक हो गया है इस ऐतेहासिक कदम का जागरण कल्याण भारती स्वागत JRC के संस्थापक भुवन ऋभु इस ऐतेहासिक कदम के लिए बधाई देते है |आज के प्रेस वार्ता में बचपन बचाओ आंदोलन के यसवंत कुमार ओझा, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज दीपक पासवान, अंकुश यादव, दीपेश कुमार, सोनू कुमार, रिजवान, विक्रम कु. साह एवं सभी पत्रकारगण उपस्थित थे |