जन्माष्टमी पर कनखुदिया में मटका फोड़ कार्यक्रम, युवाओं ने मारी बाजीकार्यक्रम देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, युवाओं के उत्साह से गूंज उठा माहौल

अररिया (बिहार) ◆ पलासी प्रखंड के कनखुदिया गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुजारी अनिल कुमार यादव उर्फ बबलू ने पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर ऊपर लटके मटके तक पहुंचने का प्रयास किया। कई बार प्रयास के दौरान प्रतिभागी नीचे गिरे, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ और वे दोबारा प्रयास करते रहे।
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों से युवाओं का उत्साह बढ़ाया। काफी प्रयास के बाद मिथुन कुमार यादव, संतोष मंडल, बादल शर्मा, ललन यादव, बबलू कुमार उर्फ अनिल कुमार यादव, राजेश कुमार, भूम लाल मंडल, दीपक कुमार, अशोक शर्मा और मनीष कुमार ने मिलकर मटका फोड़ने में सफलता हासिल की।मटका फूटते ही पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों और तालियों से गूंज उठा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।