अररिया (बिहार) ◆। पलासी काली मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम मां दुर्गा की पूजा के अवसर पर भव्य रंगोली निर्माण एवं 2500 दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपों की जगमगाती रोशनी से मंदिर परिसर रोशन हो उठा, वहीं आकर्षक रंगोलियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद भगत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी और रंगोली की सुंदरता ने पर्व की रौनक बढ़ा दी।