अररिया (बिहार) ◆आज 15.102.026 को RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कटिहार के रेल सुरक्षा बल OP अररिया कोर्ट , में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती के सयुक्त तत्वाधान में मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम , बाल नशा और बच्चों के शोषण के खिलाफ 'ऑपरेशन आहट' (Operation AAHTU) के तहत जागरूकता अभियान | अररिया जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर RPF रेल प्रमंडल रेल सुरक्षा बल कार्यक्रम का नेतृत्व SI वि.के विश्वाश ने किया वही जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अहम् भूमिका निभाई |
इसका उद्देश्य *मानव तस्करी, लड़कियों और बच्चों की तस्करी* , *बाल श्रम बाल नशा और बच्चों के शोषण/दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
रेलवे स्टेशन पर एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें SI V.K. बिस्वास, O P ARQ के RPF स्टाफ, स्थानीय दुकानदारों, टेम्पो चालकों, ग्रामीणों और ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने भी भाग लिया।यात्रियों को तस्करी के पीड़ितों की पहचान, बाल श्रम की रोकथाम, शोषण से बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं या बच्चों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर तुरंत RPF, रेलवे अधिकारियों या पुलिस को सूचित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के बीच पर्चे (पैम्फलेट) बांटे गए और आपातकालीन हेल्पलाइन 1098/181/139 नंबरों का भी प्रचार-प्रसार किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय जनता और रेल यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकने और रेलवे परिसर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार