दुर्गापूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, केनगर में कई थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पूर्णिया (बिहार) ◆केनगर में दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौलमें संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्चनिकाला। पूर्णिया एएसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर सदर-2एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार और केनगर बीडीओ मनीषकुमार के नेतृत्व में यह मार्च हुआ।इसमें चम्पानगर, केनगर, जलालगढ़, कसबा और श्रीनगरथानों की पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल शामिलथे। फ्लैग मार्च केनगर चौक, परोरा चौक, बनभाग, मातास्थान, काझा, चम्पानगर बाजार और रामनगर सहित कई पूजा स्थलों से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से श्रद्धापूर्वक पूजा मनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांतिपूर्ण तरीके से
त्योहार मनाने को कहा। पुलिस पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था
बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। मार्च में चम्पानगर
थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास, केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार
अजनबी, कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, जलालगढ़ थानाध्यक्ष
दीपक कुमार और श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य
पुलिस पदाधिकारी और जवान भी मौजूद थे।