जगमोहन बैरवा ने चलाया "Cyber Security Fest-2026" अभियान, R4C की पुलिस उपअधीक्षक प्रियंका जी रही मुख्य अतिथि

जयपुर (राजस्थान) ◆ वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा सलाहकार जगमोहन बैरवा द्वारा सोमवार 5 अक्टूबर को साइबर सुरक्षा फेस्ट के चौथे एडिसन "Cyber Security Fest-2026" का निःशुल्क आयोजन किया गया! यह कार्यक्रम पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका जी पुलिस उप अधीक्षक राजस्थान साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर जयपुर (R4C) शामिल रहे।इवेंट में DySP प्रियंका जी ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम हम सब के लिए काफी मददगार होते है और समाज मे नई पहल लाने का कार्य करते है! DySP ने जगमोहन के "जम्पड डिपोजिट स्कैम" पर दी जानकारी की विशेष सराहना की।

इस कार्यक्रम के आयोजक जगमोहन बैरवा ने इवेंट में शामिल सभी लोगों को सायबर सुरक्षा से संबंधित समस्त तरह की जानकारियों को पीपीटी के माध्यम से समझाया! बैरवा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बहुत ही ज्यादा बढ़ रहे है, और अधिकतर लोग साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में जागरूक नही है जिसका पूरा फायदा अपराधी उठाते है! इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था! इस ऑनलाइन कार्यक्रम में DySP प्रियंका जी, साइबर सुरक्षा सलाहकार जगमोहन बैरवा, अक्षय शर्मा, अलग-अलग राज्यों के साइबर वॉलिंटियर सहित सैकड़ो की तादाद में लोगो ने हिस्सा लिया।