अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 27 नवम्बर 2026
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई साइकिल सह जागरूकता रैली, जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, अररिया से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल सह जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली रवाना करने से पूर्व जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक सहभागिता और जन-जागरूकता को आवश्यक बताते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इस जागरूकता रैली में अररिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर थाना चौक, काली मंदिर, चांदनी चौक एवं ADB चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की।कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया, महिला थानाध्यक्ष, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) के सभी कर्मी, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार