अररिया जिला कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बिट्टू यादव और शाकिब रेज़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ

अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक 21 नवंबर 2026जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा; बिट्टू यादव और शाकिब रेज़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अररिया जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम, अररिया में जिला अध्यक्ष मो० मासूम रेज़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा तथा मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आगामी 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, वोटर सूची से संबंधित कार्य, वोटर प्रक्षकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, 22 से 30 नवंबर तक मतदाताओं के सत्यापन कार्य तथा बूथ एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना से निकलने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ को सफल बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर अररिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिक से अधिक लोगों, कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उक्त मार्च में शामिल होकर संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।बैठक के दौरान अररिया नगर परिषद के समाजसेवी श्री बिट्टू यादव एवं नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी श्री शाकिब रेज़ा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो० मासूम रेज़ा ने दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में नए साथियों का जुड़ना संगठन के लिए उत्साह और ऊर्जा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों साथी पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।बैठक में बीते दिनों अररिया के बीड़ी पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की गई। इस हृदयविदारक घटना से उपस्थित सभी कांग्रेसजन मर्माहत थे। दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए सभी उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक में अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री रंजन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में शंकर प्रसाद शाह, आनंद मोहन सिन्हा, श्री कुमार ठाकुर, गुलशन आरा, अलका झा, सैफ अली खान, प्रशांत यादव, गुलाब चंद्र ऋषिदेव रहमत अली, अमितेश गुड्डू, राजेश यादव, सुनील पासवान, मो० अलीमुद्दीन, ओम प्रकाश यादव, प्रोफेसर सत्य नारायण विश्वास अबू केसर, सुधीर कुमार मेहता, बिट्टू यादव, शाकिब रेज़ा, मंशूर आलम एवं चंगेज अंसारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
बैठक में  संगठन को नई  मजबूती प्रदान करने आपसी एकजुटता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार