छठ के रंग में सजा पूर्णिया, चौक-चौराहों पर गूंज रहे पारंपरिक गीत, एलईडी स्क्रीन से बिखर रही महापर्व

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूर्णिया शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगने लगा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से पर्व को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक छठ की पारंपरिक छटा देखने को मिल रही है।जिला प्रशासन की पहल पर शहर के प्रमुख स्थानों पर पारंपरिक छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। वहीं, बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छठ महापर्व से जुड़ी धार्मिक झांकियों और अनुष्ठानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के नीचे विशेष एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से रात के समय शहर की तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है। जगह-जगह की गई रोशनी और सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।प्रशासन का प्रयास है कि छठ पर्व के दौरान पूर्णिया आने वाले श्रद्धालुओं और व्रतियों को उत्सव जैसा माहौल मिले। इसके साथ ही छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी और आवागमन को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के आस्था के इस महापर्व को संपन्न कर सकें।