संत जोसफ के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बांका (बिहार) ◆ आजादी के अमृत महोत्सव पर शनिवार को जगतपुर स्थित संत जोसफ के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्राचार्य ब्रेवेन्थ शेरेफ कर रहे थे। स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शहर में प्रवेश कर गांधी चौक व शिवाजी चौक होते हुए पुन: स्कूल पहुंचे। गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा का स्वागत जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने किया।

प्राचार्य ने बताया कि यह भारत की गौरव गाथा का युग है। हर देशवासी अपने देश की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है। ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं के बीच देश प्रेम की भावना जगती है।इस मौके पर शिक्षक शैलेंद्र सिंह, मु. इसलाम, हीरा सिंह, रामजी सिंह, रजनीश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

(रिपोर्टर : दिलावर अंसारी, बिहार)