जमीन विवाद में युवक को महिलाओं ने पीटा

पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया में जमीन विवाद में एक युवक को घेरकर महिलाओं ने रविवार को पिटाई कर दी। युवक खेत में लगे पिलर को उखाड़ रहा था लेकिन महिलाएं उसे ऐसा करने से मना कर रही थी। समझाने के बावजूद युवक नहीं माना। इसके बाद खेत  ही उसकी पिटाई हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के बेलौरी अब्दुला नगर की है। महिला को बचाने के लिए उनकी दो बेटी गई तो युवक ने महिलाओं के उपर भी हमला कर दिया। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत किया। मारपीट में युवक और मां में समेत उसकी दो बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। घायल चंदा कुमारी ने बताया कि उनके पिता का करीब 6 कट्ठा जमीन पड़ोस के नीतीश सिंह और उनके परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया था। दो दिन पूर्व सरकारी अमीन ने जमीन का नापी कर उनका जमीन अलग कर दिया। इसके बाद बाउंड्री पर पिलर लगा दिया। लेकिन दुसरे पक्ष का युवक जबरन पिलर उखाड़ने लगे। ज्ञानवती देवी समझाने गई तो नीतीश सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह सहित करीब 15 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। फिर मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि मां को बचाने के लिए चंदा कुमारी और उसकी बहन खुशबू कुमारी भी गई। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें ज्ञानवती देवी और उसकी दो बेटी जख्मी हो गई। पीड़िता ने बताया कि जमीन हर हाल में कब्जा कर लेगे और जान से मारने की धमकी दिया था। जान की खतरा होने पर दो दिन पूर्व सदर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार