अररिया (बिहार) ◆ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी परिणाम में सफल हुए सभी छात्र छात्राओं को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस बार भी इंटर मीडिएट के नतीजों में बिहार की बेटियों ने बाजी मारी है। बिहार की इन बेटियों ने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण व उत्थान का संदेश दिया है। इंटरमीडिएट बिहार टॉपर्स की जारी सूची में पास के जिला पूर्णिया की छात्रा मोहादेसा ने भी शामिल है। जो हम कोशी सीमांचल के लोगों के लिए गौरव की बात है। वहीं अररिया में साइंस में प्रथम स्थान एवं बिहार में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली तेगछिया की रमा भारती एवं कला संकाय में बिहार में छठा स्थान प्राप्त करने वाली फारबिसगंज के सहवाजपुर की छात्रा काजल कुमारी को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस साल इंटर परीक्षा में कुल 83.70 प्रतिशत छात्र छात्राएं सफल रहे है। जिसमें 82 प्रतिशत लड़के और 85.50 प्रतिशत लड़कियां है। इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 82.74 छात्र पास हुए है। जिसमें 84.33 प्रतिशत लड़कियां और 80.16 प्रतिशत लड़के है। साइंस स्ट्रीम में 83.93 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे है। जिसमें 82.35 प्रतिशत लड़के और 86.98 प्रतिशत लड़कियां है। वही कॉमर्स विषय का पास प्रतिशत 93.95 रहा है, जिसमें 92.65 प्रतिशत लड़के और 96.39 प्रतिशत लड़कियां है।
(रिपोर्टर - टिंकू दास गुप्ता, बिहार)