हथियारों से लैस अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट को गोली मारकर लूट को दिया अंजाम

पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया के बनमनखी में हथियारों से लैस अपराधियों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली  मार दी और लूट की घटना को अंजाम दिया है। गोलीकांड में घायल युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रूप में हुई है। जो चोला फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बनमनखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। घायल दीपक कुमार झा सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वे कलेक्शन की रकम लेकर लौट रहे थे तभी भीम नगर बिसरिया के पास अपराधियों ने पहले तो ओवरटेक किया फिर गोली चला दी। गोली कलेक्शन एजेंट के बाएं पैर में लगी  जिसके बाद बदमाश दीपक से 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। आनन- फानन में कलेक्शन एजेंट को मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में एडमिट कराया गया है।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार