किशनगंज (बिहार) ◆ किशनगंज से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के जवानों ने अवैध खाद की खेप जब्त की है। इसके साथ ही तीन नेपाली महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार का है। तीनों को पूछताछ के बाद आदर्श थाना ठाकुरगंज को सौंप दिया गया है।कमांडेंट 19वीं वाहिनी के निर्देशन पर 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की जी समवाय सुखानी के जवान गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 119 से 50 मीटर की दूरी पर तीन साइकिल पर सवार महिला आते दिखीं एसएसबी जवान को देख तीनों महिला भागने लगीं तो जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों महिला की साइकिल में से आठ बोरी अवैध खाद जब्त किया। इसकी कुल मात्रा करीब 400 किलो बताई जा रही। तीनों महिला तस्कर को दो साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। महिलाएं खाद को अवैध रूप से नेपाल से भारत ला रहीं थीं। तस्करी में शामिल महिलाओं की पहचान मनीषा राजवंशी उम्र 30 वर्ष वना राजवंशी उम्र- 24 वर्ष और अधिका राजवंशी उम्र 25 वर्ष रूप में हुई है। तीनों महिला तस्कर नेपाल के झापा की रहने वाली है। तीनों तस्करों को जवानों ने आदर्श थाना ठाकुरगंज के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। इधर, तीनो महिला तस्करों ने पूछताछ के क्रम में बताया है कि वे लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अक्सर खाद की तस्करी करती थी।
(रिपोर्टर - राहुल कुमार यादव, बिहार)