जोगबनी नेपाल बॉर्डर के पास युवक की मिली लाश: अररिया में भारे के मकान पर रहता था शख्स, भाई ने की पहचान

अररिया (बिहार) ◆ जोगबनी थाना क्षेत्र के टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 10 में जोगबनी नेपाल बॉर्डर के पास रविवार को नाले में एक नेपाली युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते आस-पास के लोगों की भी भीड़ लग गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा जोगबनी थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगबनी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक की पहचान नेपाल के  विराट  नगर  वार्ड  संख्या  12  निवासी जय नारायण साहनी के 30 वर्षीय पुत्र संजीत साहनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को रविवार की सुबह 5:00 बजे के करीब में जोगबनी थाना क्षेत्र के टिकुलिया बस्ती में देखा गया था। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई है इसका कोई पता नहीं चल पाया है जोगबनी थाना की पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही  है।  मृतक  युवक  संजीत  साहनी  के भाई गिरधारी साहनी ने बताया कि उनके भाई नशा के आदि थे और पिछले 6 महीने से जोगबनी में ही कहीं भाड़े के घर में रहते थे, जिनके बारे में उनको कुछ मालूम नहीं है। रविवार को जोगबनी थाना द्वारा उन लोगों को भाई की मौत के बारे में पता चला जिसके बाद वह जोगबनी थाना पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी भाई की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जोगबनी थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, जोगबनी थाना की पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

(रिपोर्टर - टिंकू दास गुप्ता, बिहार)