अररिया (बिहार) ◆ शहर के अशोक सम्राट भवन में अररिया लोजपा रामविलास पार्टी के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह ने सभी जिला लोजपा पदाधिकारियों के साथ मां खडगेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना भी की। लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास पासवान के प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह व प्रदेश महासचिव रंजन सिंह व अररिया जिला प्रभारी योगेंद्र जी के अररिया दौरे पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संगठन के विस्तार के मुद्दे व मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार जी के ने की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के हर जिले व प्रकोष्ठ में लोजपा रामविलास के प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा समीक्षा बैठक की जा रही है। चिराग पासवान जी जिस तरह बिहार में अत्याचार अन्याय सरकारी विफलता वह शराब से लोगों की मृत्यु को लेकर जो आज बना रहे हैं। बिहारी फर्स्ट का नारा देकर चिराग पासवान लड़ रहे हैं। बूथ स्तर पर संगठन को विस्तार कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से चिराग पासवान मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे। बैठक में मुख्य रूप से सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड प्रभारी, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर, राहुल यादव, बिहार )