अररिया (बिहार) ◆ राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के सीमांचल के किशनगंज में 21 मई दिन रविवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया ज़िला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अररिया जिला कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रेजा के नेतृत्व मे दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सीमांचल के किशनगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम में भारी संख्या मे कार्यकर्ताओं से शिरकत करने की अपील की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने बताया की इमरान प्रतापगढ़ी वर्तमान राजनीतिक हालात के मद्देनजर कांग्रेस को और अधिक मजबूती देने व अल्पसंख्यक के हितों के मसलों पर चर्चा करने सीमांचल के किशनगंज पहुंच रहे हैं। अररिया जिले से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता किशनगंज पहुंचकर इमरान प्रतापगढ़ी से रुबरू होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो संदेश दिया था। भारत जोड़ो यात्रा के तहत इस देश में मोहब्बत के पैगाम को आगे बढ़ाना है। नफरत को इस देश से हटाना है। जो नफरत फैलाने का काम भारतीय जनता पार्टी देश में कर रही है उसे जड़ से मिटाना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में आपने रिजल्ट देखा और वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी। कर्नाटक के अंदर भारत जोड़ो यात्रा का असर यह रहा कि पिछले 30 वर्षों में किसी भी राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत नहीं दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने एक स्वर मे कर्नाटक में मिली जीत को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव में इसी
मजबूती के साथ चुनाव कि तैयारी पर चर्चा की गई। बिहार कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मिन्नत रहमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ अली, प्रदेश संयोजक अरशद अली, नज़रुल इस्लाम, सीना शाहीन, जिला उपाध्यक्ष अमजद अली, प्रखंड अध्यक्ष इफ़्तेख़ार आलम, यूथ विधानसभा अध्यक्ष इकबाल अहमद, आदिल रहमानी, वकार अशरफ, अबू जाफर, अबू सुफियान, दानिश गाजी, मो गुफरान, प्रिंस, सरवर, अबू तालिब, सोहराब, मुद्दीन, रउफ कुरेशी, सिद्दीक आलम, रेहान, अफसार आलम आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टिंग, राहुल यादव, बिहार )