पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया में अपराध की योजना बना रहे 2 युवकों को पुलिस ने जानकीनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए ने बताया है कि वे लोग एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों की अपराधी रिकॉर्ड खंगाल रही है। पकड़े हुए युवकों की पहचान सुमन कुमार vkSj विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों जानकीनगर थाना के मिर्चाईबारी के अलग -अलग वार्ड 10 और वार्ड 5 के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जानकीनगर हुलाश कुमार के नेतृत्व में जानकीनगर थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के सहयोग से जानकीनगर थाने की पुलिस गश्ती कर रही थी। तभी जानकीनगर इलाके में दो युवक संदिग्ध हरकत करते हुए दिखाई दिए। जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी दोनों युवक भागने लगे। हालांकि भागने के क्रम में मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार