अररिया (बिहार) ◆ कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के सोनामनी गोदाम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया वार्ड संख्या 4 में पानी भरे गड्ढे में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सोनामनी गोदाम पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनामनी गोदाम ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बुधवार की देर शाम सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करा कर मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सोनामणि गोदाम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया वार्ड संख्या 4 निवासी रामदेव मंडल के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत दीपक कुमार सिंह के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि उनके पुत्र सोमवार की देर संध्या से अपने घर से लापता था। परिजन दीपक कुमार सिंह की खोजबीन में लगे थे। बुधवार को गांव के कुछ बच्चे खेत घूमने जा रहे थे। इसी बीच पानी भरे गड्ढे में बच्चों ने शव को देखा। जिसके बाद बच्चों ने सूचना ग्रामीणों को दी। काफी संख्या में लोग शव को देखने घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दीपक कुमार मृत अवस्था में पानी भरे गड्ढे में पड़ा हुआ है। सूचना स्थानीय लोगों ने सोनामनी गोदाम ओपी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनामनी गोदाम थाना पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच में जुट गई। मृतक के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि उन्होंने खुद उक्त गड्ढे में मंगलवार को पानी के अंदर घुस कर देखा गया था। तब उनको वहां पर कुछ नहीं मिला था। हो ना हो किसी ने दीपक कुमार की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार