अररिया (बिहार) ◆शहर के रामकृष्ण आश्रम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भवनामृत केंद्र वृंदावन वाशी श्रीमान ध्रुवनारायण प्रभु द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जो 19 जून से शुरू होकर 25 जून रविवार को भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के साथ समाप्त होने वाली कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को कहा कि योगियों के आदर्श भीष्म पितामह है.
.कथाव्यास ने अपने प्रवचन में कहा कि योग का अर्थ है अन्य समस्त विषयों से हटाकर, मन को केन्द्रित करना. वास्तव में योगा ऐसी एकाग्रता समाधि है या भगवान् की सेवा में शत-प्रतिशत अनुरक्ति है.जो ऐसे चित्त को एकाग्र करता है, वह योगी कहलाता है.भीष्मदेव भक्तियोगी व इतने भाग्यशाली थे कि भौतिक शरीर को त्यागने के पूर्व अपने समक्ष साक्षात् भगवान् को उपस्थित देख रहे थे.भगवान् का ऐसा योगी भक्त, भगवान् की सेवा में प्रतिदिन चौबीसों घण्टे लगा रहता है.योग के ऐसे अभ्यास से अर्थात् भगवान् की सेवा द्वारा उनसे जुड़ने से भगवान् द्वारा मान्यता मिलती है.जैसाकि समाधि की सर्वोच्च स्थिति का वर्णन करते हुए भगवद्गीता में स्वयं भगवान् व्याख्या करते हैं.आगे कथा व्यास जी कहते है कि भागवत गीता के छठे आध्याय के 47वे श्लोक में
भगवान् ऐसे विरले भक्त को योगियों में श्रेष्ठ बतलाये हैं. भगवत्कृपा से ऐसा पूर्ण योगी शरीर त्यागने के पूर्व उनके नाम का कीर्तन करने से वह भगवान् की लोक को भेज दिया जाता है, कथा में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार झा व अन्य ने श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ में पहुच कर कथा व्यास को माला पहना कर उसका अभिवादन किया. .वही अररिया इस्कॉन कमिटी की ओर से दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन आश्रम इंचार्ज मोहन श्याम प्रभु जी द्वारा सांसद श्री सिंह को माला पहना व गीता भेंट कर सम्मानित किया गया.इतना ही नही शहर के अररिया कला केंद्र के नृत्य निर्देशिका मौसमी सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षित बच्चे ने भगवान द्वारा माखन चोरी जैसी लीला पर अपना नृत्य प्रस्तूत कर श्रद्धालुओं का मन मुग्ध कर दिया.ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सुबह रामकृष्ण आश्रम में जगन्नाथ जी का मंगला आरती कर नगर कीर्तन भी निकाला गया.जिससे शहर में भक्तिमय माहौल व्याप्त है.कथा ज्ञान यज्ञ में विदेशी स्वामी रसिया से आये कृष्ण अस्मरण दास व अमरीश के द्वारा हिंदी भजन गाये जो श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र बने रहे.मौके पर धीरज कुमार नयन गुड्डू कुमार नयन, उप चीयरमें,गौतम कुमार साह, दीपाकर दास गुप्ता, लोग जानसक्ति पाटी के अमित कुमार शिह, युवा सामाजिक कर्यकर्ता, टिंकू दास गुप्ता, टबलू दास गुप्ता, जय दास गुप्ता धनंजय प्रभु, जगदीश गोपाल प्रभु, अर्जुन ऋषिकेश, दिव्यांमबर दास,आदि अकुंठ दास,चंदन प्रभु, अमर प्रभु, कुंदन प्रभु, ज्ञान प्रकाश गुप्ता प्रभु, संजय प्रभु,विक्की प्रभु,माधव प्रभु,अरुण कुमार प्रभु, सुदीप्तो प्रभु, विश्वमोहन प्रभु, सर्वात्मा मुरारी प्रभु,डॉ प्रकाश प्रभु, के अलावे दर्जनो भक्त के अलावे दर्जनो प्रभु मौजूद थे.
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया (बिहार)