देह व्यापार में 9 युवतियां सहित 12 गिरफ्तार अररिया बस स्टैंड स्थित होटल में छापेमारी, आपत्तिजनक समान बरामद

अररिया (बिहार) ◆ अररिया बस स्टैंड स्थित पैराडाइज होटल में देह व्यापार पर पुलिस ने 9 युवतियों के साथ होटल मालिक संजय मिश्रा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल से पुलिस ने आपत्तिजनक समान भी बरामद किया है। नगर थाना थाना अध्यक्ष शिव शरण शाह ने कहा कि एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अगुवाई में टीम गठित कर होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान होटल के हर कमरों की तालाशी ली गई।कार्रवाई में 9 युवतियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा होटल मालिक संजय मिश्रा, होटल के मैनेजर आदित्य कुमार और इमाद अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हें पुलिस थाना ले गई है। जहां पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में की गई है। नगर थाना अध्यक्ष शिवचरण शाह ने कहा कि पकड़े गए सभी 9 लड़कियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद सभी से पीआर बांड बनाकर छोड़ दिया जाएगा। शहर में चल रहे देह व्यापार के धंधे को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। धंधे में शामिल लोगों को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)