पूर्णिया में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी: 3 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, कल सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश

पूर्णिया (बिहार) ◆मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया। पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 जुलाई तक पूर्णिया समेत सीमांचल के अलावा कोसी के कुछ इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया समेत कटिहार, अररिया, किनशगंज के अलावा सुपौल और मधेपुरा के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह से शाम 5.30 तक जिले में मात्र 3.2mm की बर्षा हुई। जबकि दिन भर जिले के आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। 5 जुलाई को पूर्णिया व कटिहार में भारी बारिश की आशंका पूर्णिया मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि 3 तारीख के बाद 5 जुलाई से पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान पेड़ या पोल के नीचे नहीं रुकने की सलाह दी है।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार