युवा सम्मेलन में विवेकानंद के दिए गए मंत्रों का उच्चारण और व्याख्यान किया

अररिया (बिहार) ◆आरएस स्थित मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में दो दिवसीय युवा सम्मेलन का समापन हुआ। इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मेलन दो दिनों से मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में कटिहार रामकृष्ण मिशन आश्रम के सेक्रेटरी स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज के देखरेख में शुरू किया गया है। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अब तक के शिक्षा के आधार पर विवेकानंद जी के दिए गए मंत्रों का उच्चारण किया और व्याख्यान किया। बता दे की रामकृष्णा मिशन के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत वर्ष मे ऐसे 125 युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जाना है। समापन के दिन की शुरुआत सुबह 5:00 बजे मंत्रोच्चारण से किया गया। उसके बाद प्रतिभागियों ने संजय कुमार मंडल के अगुआई में योग अभ्यास किया। जिसमे वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, बालासन् तथा सूर्य नमस्कार शामिल थे। समापन समारोह के वक्ताओं में मुख्य अतिथि नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह के अलावा, प्रधानाचार्य राजेश रंजन, निदेशक संजय प्रधान, ब्रह्मचारी महाराज सुमंगलानंदचैतन्य व स्वामी महेश्वरनंद जी महाराज शामिल थे। समापन भाषण मे निदेशक संजय प्रधान ने युवयों को जीवन में आने वाले हर प्रकार के बाधाओं से डट कर मुकाबला करने की सीख दी और मानव मात्र की सेवा पर जोर दिया। स्वामी महेश्वरानंद जी ने युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। प्रधानाचार्य राजेश रंजन ने कटिहार रामकृष्ण मिशन को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी प्रतिभागियों को समेल्लन के सफल समापन के लिए बधाई दी।


रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया बिहार