अररिया (बिहार) ◆ जोकीहाट थाना क्षेत्र में 19 जून को एक सीएसपी संचालक के साथ आठ अपराधियों के द्वारा 23 लाख 51 हजार 400 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें से सात अपराधियों को एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। चार आरोपी अब भी फरार चल रहा है। घटना की जानकारी शनिवार की रात 7:00 बजे एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 19 जून को जोकीहाट थाना क्षेत्र के अररिया जोकीहाट सिलीगुड़ी एनएच 327ई स्थित काकन चौक के पास पिस्टल के बट से घायल कर 23 लाख 51 हजार 400 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर एसपी श्री सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। जिसमें पुनि निर्मल कुमार यादवेन्दू, पुनि विश्वजीत कुमार, अररिया नगरथाना अध्यक्ष शिव शरण साह जोकीहाट थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार, पलासी थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार, बौसी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन, महलगांव ओपी अध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार, पुअनि संजय कुमार व पुअनि साजिद आलम मौजूद थे। गठित टीम ने घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया। साथ ही मोबाइल की भी ट्रैकिंग किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर लूटकांड में संलिप्त 07 अपराधियों को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही पर लूट के 8.60 लाख रुपया बरामद किया गया। लूट कांड में शामिल नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह निवासी नूर कैसर उर्फ मिंटू पिता अयूब से लूट के करीब 02 लाख रुपए से खरीदी गई एक बाइक भी बरामद किया गया। लूट कांड में प्रयोग एक कार को जब्त किया गया है। अभियुक्त महलगांव ओपी क्षेत्र के केलाबाड़ी मछेला निवासी पिंटू यादव पिता भीमलाल यादव के घर से बरामद किया गया |कांड में शामिल अन्य चार अभियुक्तों व शेष राशि की बरामदगी के लिए लागातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार सातों अभियुक्तों में छह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी जेल से छूटे अपराधी है। इन सभी के विरूद्ध जोकीहाट में कांड संख्या 295/2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जोकीहाट थाना क्षेत्र के बाघनगर वार्ड संख्या 01 निवासी सद्दाम पिता मो जकीर व जोकीहाट थाना क्षेत्र के बाघनगर निवासी मो करीम पिता नासिमुद्दीम, जोकीहाट थाना क्षेत्र के बाघनगर वार्ड संख्या 14 निवासी ऐहतेशाम पिता मो जकीर, महलगांव ओपी क्षेत्र के केलाबाड़ी मछेला निवासी पिंटू यादव पिता भीमलाल यादव, पलासी थाना क्षेत्र के दिघली वार्ड संख्या 02 निवासी सुभान पिता रईसउद्दीन, पलासी थाना क्षेत्र के बरहट वार्ड संख्या 02 निवासी जमशेद पिता रजाबूल, नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह निवासी नूर कैसर उर्फ मिंटू पिता अयूब शामिल है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार